हसनपुर में पानी के विवाद में मारपीट, मां-बेटा घायल

जनपद अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी भूड़ में श्याम सिंह की पत्नी विनोद देवी व बेटे जितेंद्र की पिटाई कर दी गई। आरोप चाकू से हमले का भी है। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायर भी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 28 Sep 2019 07:01 AM
share Share

जनपद अमरोहा की हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लुहारी भूड़ में श्याम सिंह की पत्नी विनोद देवी व बेटे जितेंद्र की पिटाई कर दी गई। आरोप चाकू से हमले का भी है। दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने फायर भी झोंका। पीड़ितों का कहना है शनिवार सुबह जितेंद्र की छत पर रखी टंकी से पानी पड़ोसी विनोद के घर में गिर रहा था। विनोद ने जितेंद्र के घर जाकर समरसेबिल बंद कर दिया। जितेंद्र ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। घायल हालत में पीड़ित कोतवाली पहुंचे। इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों के द्वारा कोतवाली में नाम दर्ज तहरीर दी गई है। अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में काफी पहले से रास्ते का विवाद भी चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें