Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsMahashivratri Preparations Devotees Flock to Haridwar for Kanwar Yatra

महाशिवरात्रि : हरिद्वार की ओर कूच कर रहे शिव भक्त

Amroha News - महाशिवरात्रि पर्व से पहले शिवभक्तों का हरिद्वार जाने का क्रम जारी है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। अमरोहा व अन्य जिलों के शिवभक्त रोडवेज बसों व निजी वाहनों से हरिद्वार पहुंच रहे हैं।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 22 Feb 2025 12:29 PM
share Share
Follow Us on
महाशिवरात्रि : हरिद्वार की ओर कूच कर रहे शिव भक्त

महाशिवरात्रि पर्व से पहले शनिवार को भी शिवभक्तों का हरिद्वार जाने का क्रम जारी रहेगा। रविवार को हरिद्वार से कांवड़ियों के लौटने का क्रम भी शुरू हो जाएगा। कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। बीती 15 फरवरी से फाल्गुन कावड़ यात्रा शुरू हो चुकी है। पिछले कई दिनों से अमरोहा व अन्य जिलों के शिवभक्तों का हरिद्वार जाने का सिलसिला जारी है। शिवभक्त रोडवेज बस व निजी वाहनों के जरिए हरिद्वार कूच कर रहे हैं। शनिवार को भी अमरोहा डिपो से हरिद्वार के लिए बस सेवा संचालित रही। बड़ी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र से शिवभक्त हरिद्वार रवाना हुए। वहीं रविवार से हरिद्वार से कांवड़ियों के लौटने का क्रम भी शुरू हो जाएगा। अमरोहा-बिजनौर मार्ग के साथ ही नेशनल हाईवे पर हर-हर महादेव, बोल बम का जयघोष गूंजेगा। हाईवे केसरिया रंग में रंगा नजर आएगा। पर्व के मद्देनजर शिवालयों में साफ-सफाई के साथ ही सजावट की जा रही है। अमरोहा के वासुदेव तीर्थ स्थल पर बड़ी संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करेंगे। यहां के अलावा श्रीबाबा गंगा नाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, गजस्थल का प्राचीन शिव मंदिर समेत क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में भी जलाभिषेक किया जाएगा। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। महाशिवरात्रि पर चारों पहर में पूजन किया जाता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें