जलाभिषेक कल, शिवालयों की सुरक्षा बढ़ाई
Amroha News - गजरौला, संवाददाता। बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक किया ज

बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले जलाभिषेक को लेकर पुलिस-प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। कड़ी सुरक्षा के बीच जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिरों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से भी मंदिरों पर नजर रखी जाएगी। कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार शाम तक ज्यादातर कांवड़िये अपने गंत्वय पर पहुंच जाएंगे, जो बुधवार तड़के भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। वहीं महाशिवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली है। प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप के मुताबिक क्षेत्र के चाकीखेड़ा स्थित प्राचीन चाकेश्वर मंदिर, चौबारा स्थित शिव मंदिर, चकनवाला स्थित शिव मंदिर के अलावा शहर के सभी शिव मंदिरों पर पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई है। सभी मंदिरों पर लगभग 30 हजार कांवड़ियों के जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने का अनुमान है। चाकेश्वर मंदिर पर 15 हजार से अधिक कांवड़ियों के जलाभिषेक के लिए पहुंचने की उम्मीद है। बताया कि सुरक्षा को लेकर चाकेश्वर मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। कंट्रोल रूम के जरिए मंदिर परिसर की पल-पल की निगरानी की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।