Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाLeopard Sightings in Naugawan Sadat Cause Panic Among Residents

नया गांव में किसान के घर की दीवार पर चढ़ा तेंदुआ, वीडियो वायरल

-वन विभाग ने गांव अकबरपुर पट्टी के जंगल में लगाया पिंजरा नया गांव में किसान के की दीवार पर चढ़ानया गांव में किसान के की दीवार पर चढ़ानया गांव में कि

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSat, 31 Aug 2024 08:16 PM
share Share

नौगावां सादात क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को लेकर आबादी में बनी दहशत बरकरार है। अकबरपुर पट्टी के बाद अब नया गांव में तेंदुआ किसान के घर की दीवार पर चढ़ गया। कार सवार युवकों ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों में जाग हो गई तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक बीते तीन दिन से तेंदुआ लगातार नौगावां सादात क्षेत्र के जंगल में घूमता दिखाई दे रहा है। शहरी आबादी से सटे गांव अकबरपुर पट्टी में भी तेंदुआ देखा गया था। वहीं शुक्रवार रात तेंदुआ नया गांव में आबादी तक पहुंच गया। गांव निवासी पीतम सिंह सैनी शुक्रवार रात परिवार के साथ गजरौला में एक शादी में गए थे। रात लगभग 12:30 बजे वह परिवार के साथ कार में सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर गांव में ललित कुमार के घर की दीवार पर गई तो उन्होंने कार रोक ली। ललित कुमार के घर की दीवार पर तेंदुआ बैठा था। उन्होंने कार में बैठे हुए ही मोबाइल से तेंदुए का वीडियो बना लिया। साथ ही कॉल कर ललित कुमार को जगाया और बताया कि उनके घर की दीवार पर तेंदुआ बैठा है। ललित कुमार ने टार्च की रोशनी में देखा तो तेंदुआ दीवार पर बैठा था। शोर मचाने पर तेंदुआ दीवार से कूद कर जंगल की ओर भाग निकला। ग्रामीणों के बीच जाग होने पर वन अफसरों को सूचना दी गई। वहीं दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वन विभाग ने गांव अकबरपुर के जंगल में पिंजरा लगा दिया है। डीएफओ एसपी सिंह के मुताबिक तेंदुए की लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से भी सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें