Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाIncreasing Danger of Stray Animals on City Streets Urgent Action Needed

शहर की सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आतंक, हादसों का खतरा बढ़ा

गजरौला, संवाददाता। शहर की सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। हादसों का खतरा बढ़ रहा है। पालिका प्रशासन छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षि

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाSun, 15 Sep 2024 07:13 PM
share Share

शहर की सड़कों पर छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। हादसों का खतरा बढ़ रहा है। पालिका प्रशासन छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित नहीं करवा रहा है। ऐसे में हर वक्त हादसों का अंदेशा बना रहता है। छुट्टा पशु किसानों के साथ ही अब शहर में भी आम लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। शहर की सड़कों पर भी छुट्टा पशुओं का आतंक बना है। झुंड के साथ शहर की सड़कों पर घुम रहे पशु सड़क पर वाहनों की रफ्तार थामने के साथ ही हादसों का कारण बन रहे हैं। प्रशासन कागजों में छुट्टा पशुओं को संरक्षित करने का दावा कर रहा है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। शहर से लेकर हाईवे और खेतों तक छुट्टा पशुओं के झुंड लगातार दिख रहे हैं। छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए किसान रात में घरों में नहीं सो पाते हैं। दिन-रात खेतों पर पहरेदारी करना मजबूरी बना है। वहीं फसलों की निगरानी करते वक्त भी कई बार छुट्टा पशु हमलावर हो जाते हैं। फिलहाल शहर में बढ़ रही छुट्टा पशुओं की संख्या से लोग परेशान हैं। नगर पालिका प्रशासन इस ओर गंभीर नहीं है। छुट्टा पशुओं को गोशाला नहीं भिजवाया जा रहा है। इस बाबत ईओ दीपिका शुक्ला का कहना है कि शहरी क्षेत्र में छुट्टा पशुओं के घूमने की सूचना पर उन्हें संरक्षित कर गोशाला भिजवाया जाता है। आगे भी अभियान के तहत शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को गोशाला भिजवाया जाएगा।

रेलवे ट्रैक पर घूम रहे छुट्टा पशुओं का वीडियो वायरल

गजरौला। शहर में रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर घूम रहे छुट्टा पशुओं का वीडियो बनाते हुए समाजसेवी तेजवीर सिंह अलुना ने शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी इस बाबत ट्वीट कर जानकारी दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें