धूमधाम संग निकली खाटू श्याम की निशान यात्रा
Amroha News - मंडी धनौरा। मंगलवार को नगर के विजय नगर में श्रीखाटू श्याम मित्र मंडल के संयोजन में खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार कर लखदाता की निशान यात्रा नगर के मुख्य

मंगलवार को नगर के विजय नगर में श्रीखाटू श्याम मित्र मंडल के संयोजन में खाटू श्याम का भव्य श्रृंगार कर लखदाता की निशान यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। यात्रा श्रीशिव साईं दुर्गा मंदिर टीचर्स कालोनी से शुरू हुई। भजन गायक दीपक शर्मा ने भजनों का गायन कर वातावरण भक्तिमयी बना दिया। यात्रा का विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा महादेव चुंगी, अहिंसा स्तंभ, कंचन बाजार, हरदेव बाजार, गढ़ी मंदिर, अग्रसेन बाजार, नुक्कड़ शिव मंदिर आदि स्थानों से होती हुई वापस श्रीशिव साई दुर्गा मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान रजनी शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, काजल अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अर्पित कौशिक, मीनू शर्मा, कर्ष वर्मा, देव शर्मा, सुमित शर्मा, मनोज, विशाल, हर्ष अंकुर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।