मकर संक्रांति : गायत्री चेतना केंद्र पर हुआ यज्ञ
Amroha News - अमरोहा। जिला गायत्री चेतना केंद्र बादशाहपुर में मकर संक्रांति पर्व पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ संचालन शिवानंद एवं गायत्री गीत का गायन श्री

जिला गायत्री चेतना केंद्र बादशाहपुर में मकर संक्रांति पर्व पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ संचालन शिवानंद एवं गायत्री गीत का गायन श्रीयंत शर्मा ने किया। यज्ञ के बाद आयोजित गोष्ठी में साल 2026 में आयोजित होने वाले आयोजन के जन जागरण के लिए जिले में 24 जुलाई से 14अगस्त तक ज्योति कलश यात्रा के भ्रमण करने की जानकारी दी गई। समापन पर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। राकेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता व शिशुपाल सिंह चौहान के संचालन में आयोजन के दौरान डा. संयुक्ता चौहान, पूरन सिंह, सेवाराम, राकेश सिंह, रमेश प्रजापति, वीर सिंह, राजीव, करण सिंह देवेंद्र, गायत्री शर्मा, कमलेश देवी, संतोष देवी, सरोज चौहान, महेश सिंह, विनायक ठाकुर, चंद्रपाल सिंह, सुभाष सिंह आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।