Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsDevelopment Works in Newly Merged Villages 20 Crores Approved Under Chief Minister Urban Development Scheme

51 गांवों में 20 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। परिसीमन के बाद नगर पालिका में शामिल हुए 51 गांवों में मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के तहत 20 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे।

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाThu, 1 May 2025 02:12 AM
share Share
Follow Us on
  51 गांवों में 20 करोड़ से होंगे विकास कार्य

परिसीमन के बाद नगर पालिका में शामिल हुए 51 गांवों में मुख्यमंत्री नगर विकास योजना के तहत 20 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। इसमें सड़क, बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, सौंदर्यीकरण समेत 61 कार्यों के प्रस्ताव नगर पालिका प्रशासन ने शासन को भेजे गए हैं। सब कुछ ठीक रहा तो बजट मिलते ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। परिसीमन के बाद शहरी आबादी में शामिल हुए कुल 51 गांवों में विकास कार्यों की कवायद नगर पालिका प्रशासन ने तेज कर दी है। गौरतलब है कि परिसीमन के करीब तीन साल बाद भी सीमा विस्तारित गांव विकास कार्यों से वंचित हैं।

लोग नामभर के शहरी कहे जाने पर खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। सीमा विस्तारित इलाकों में अब तक सड़क निर्माण तो दूर पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति तक के इंतजाम नहीं कराए गए हैं। वहीं नगर पालिका प्रशासन की कवायद के बाद अब आकर सीमा विस्तारित क्षेत्र में विकास की उम्मीद जगी है। नगर पालिका मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत परिसीमन के बाद शामिल हुए गांवों में विकास कार्यों को रफ्तार देगी। योजना के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों का सभी गांवों में सर्वे पूरा कर लिया गया है। दो चरणों में किए गए सर्वे के बाद सीमा विस्तारित क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों का प्रस्ताव भेजकर शासन से नगर पालिका ने 20 करोड़ रुपये की मांग की है। पालिका ने सड़क, बिजली, पेयजलापूर्ति, सफाई और प्रकाश व्यवस्था, सौंदर्यीकरण, पार्कों का निर्माण समेत कुल 61 विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन को भेजे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो बजट मिलते ही विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे। नव विस्तारित क्षेत्र में विकास कार्य कराना प्राथमिकता में है। इसके लिए कुल 61 विकास कार्यों के शासन को प्रस्ताव भेजे हैं। बजट मिलते ही सभी 51 गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। डा़ बृजेश कुमार, ईओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें