सपाइयों ने मनाई भगवान बुद्ध की जयंती
Amroha News - अमरोहा। सपा जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव की अध्यक्षता में भगवान बुद्ध की 2587वीं जयंती मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर श्

सपा जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव की अध्यक्षता में भगवान बुद्ध की 2587वीं जयंती मनाई गई। सपाइयों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। उनके व्यक्तित्व एवं आदर्शों को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने भगवान बुद्ध के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की जानकारी दी। इस दौरान जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी, प्रदेश सचिव ब्रहम सिंह पवार, संतराम सिंह यादव, मुख्तार नकवी, महेश यादव, महमूद अली भूरा, नवाजिश अली, मुमताज खां, राधेलाल रघुवंशी, रजनीश यादव, ऋषिपाल सिंह यादव, अनुज यादव, विवेक यादव, मोहम्मद अकरम, खलील अहमद, रविपाल चिकारा, रियाज अली, कुलदीप गुर्जर, सचिन कुमार आर्य, डा.रणवीर सिंह, प्रशांत पवार, विकास प्रधान, सलमान प्रधान, हाफिज इसरार, डा.अनीस अहमद आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।