Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsBuddha Purnima Celebrated with Peace March and Reflections on Buddha s Teachings

मैत्री शांति मार्च निकालकर मनाई भगवान बुद्ध की जयंती

Amroha News - अमरोहा। बुद्ध पूर्णिमा पर डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति एवं भगवान गौतम बुद्ध जन्मोत्सव एवं स्मारक समिति, बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 12 May 2025 06:54 PM
share Share
Follow Us on
मैत्री शांति मार्च निकालकर मनाई भगवान बुद्ध की जयंती

बुद्ध पूर्णिमा पर डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति एवं भगवान गौतम बुद्ध जन्मोत्सव एवं स्मारक समिति, बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के संयोजन में मैत्री शांति मार्च निकाला गया। वक्ताओं ने महात्मा बुद्ध के जीवन वृतांत को लेकर अपने विचार रखे। शहर के गांधी मूर्ति चौराहे से आंबेडकर पार्क तक मैत्री शांति मार्च निकालते हुए तथागत भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम संग मनाई गई। डा.केएस सैनी व राजकुमार अरुण ने पंचशील झंडा दिखाकर मार्च को रवाना किया। पदयात्रा में लोग तथागत बुद्ध के उपदेशों का संगायन करते हुए चल रहे थे। इसके बाद आंबेडकर पार्क में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि चेयरपर्सन शशि जैन ने कहा की महात्मा बुद्ध के बताए मध्यम मार्ग पर चलकर दुनिया का हर व्यक्ति मुक्ति प्राप्त कर सकता है।

मुख्य वक्ता डीवी दोहरे ने कहा कि भारत की धरती पर परम पावन करुणा निधान तथागत बुद्ध का जन्म लेना किसी नेमत से कम नहीं है। तथागत बुद्ध का ज्ञान वैश्विक शांति, दया, करुणा, सामाजिक सद्भावना और न्याय का मार्ग है। भगवान बुद्ध की राह पर चलकर ही देश फिर से विश्व गुरु बन सकता है। दलित सेना, दिल्ली के महासचिव ताज मोहम्मद ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के कहे मुताबिक भगवान बुद्ध के ज्ञान का परचम पूरे भारत में लहराता दिख रहा है। समाजसेवी हरि सिंह मौर्य ने कहा कि भगवान बुद्ध का मार्ग दुनिया के प्रत्येक व्यक्ति के लिए एक समान है, जिस पर चलकर प्रत्येक व्यक्ति श्रेष्ठ मनुष्य बन सकता है। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री एवं बसपा जिलाध्यक्ष सोमपाल सिंह एडवोकेट, नत्थू सिंह आर्य, राम अवतार सिंह, डा.डी चंद्रा, डा.मुनेंद्र मोहन, मुन्नालाल गौतम, महेश कुमार योगाचार्य, डा.रमेश चंद्र, देवेश कुमार, देवेंद्र भगत जी, सुरेंद्र प्रकाश व्यास, डा. धर्म सिंह, सत्यपाल सिंह गौतम, शब्द कुमार वाल्मीकि, आशीष चंद्रा आदि मौजूद रहे। संचालन मास्टर वरण सिंह ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें