कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल
Amroha News - गजरौला। कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर र

कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी प्रेम सिंह व लखपत सिंह बाइक से रविवार को किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात दोनों घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर गांव अहरौला तेजवन के पास सामने से आ रही तेज गति कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्रेम सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रधान ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने की बात कही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।