Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अमरोहाCricketer Mohammed Shami wife Hasin Jahan wrote post about Bangladesh getting trolled heavily on social media

बांग्लादेश को लेकर क्या लिख गईं क्रिकेटर शमी की पत्नी हसीन जहां? सोशल मीडिया पर जमकर हो रहीं ट्रोल

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इस बार हसीन जहां ने सोशल मीडिया पर बांग्लादेश को लेकर एक पोस्ट डाली है। इसके बाद से हसीन जहां को ट्रोल किया जाने लगा है।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तानFri, 9 Aug 2024 05:19 PM
share Share

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह अपनी एक पोस्ट के चलते वह आलोचकों के निशाने पर आई हैं। उन्हीं की एक पोस्ट का स्क्रीन शॉट वायरल करते हुए उन पर नफरत फैलाने का आरोप लगाया जा रहा है। हालांकि खुद हसीन ने इसे साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में जनता जनार्दन ही सर्वोपरि है। उन्होंने अपनी पोस्ट में सिर्फ यही कहने की कोशिश की है। उनके विरोधी इसका गलत अर्थ निकाल रहे हैं।

गुरुवार को हसीन जहां ने बांग्लादेश में बने मौजूदा राजनीतिक हालातों को लेकर एक पोस्ट की थी। बांग्लादेश की जनता की विरोध की आवाज से देश की जनता को भी सबक लेने की नसीहत उन्होंने दी। कहा कि यहां भी कानून-व्यवस्था लचर है। महिलाओं की सुरक्षा भी सवालों में घिरी है। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है तो वहीं पुलिस खुलेआम गुंडागर्दी कर रही है। हसीन ने योग्य खिलाड़ियों के अपमान के साथ ही पुरस्कारों का राजनीतिकरण किए जाने का आरोप भी लगाया। लिखा कि, बांग्लादेश की पब्लिक पर गर्व, भारत के शेर-शेरनियों ताकत दिखाओ। अब भी नहीं जागे तो आगे आने वाली पीढ़ियां इसका खामियाजा भुगतेंगी।

उधर, उनके आलोचकों ने इसी पोस्ट के चलते उन्हें निशाने पर ले लिया। यूजर प्रोफेसर सुधांशु ने ट्वीट करते हुए उनकी पूरी पोस्ट को हिन्दुओं से नफरत के साथ जोड़ दिया। कहा कि जो बांग्लादेश में हो रहा है हसीन भारत में भी वहीं देखना चाहती हैं। इसके अलावा भी अन्य कई यूजर्स ने उनकी पोस्ट पर कमेंट के साथ ही अपने एकाउंट से भी हसीन जहां पर सवाल उठाया। इस बारे में हसीन जहां का कहना है कि उन्होंने कोई भी गलत पोस्ट नहीं की है, सिर्फ अपने विचारों को देश की जनता के साथ साझा किया है। बताया कि उनकी पोस्ट का सीधा सा मतलब बस इतना था कि लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि होती है, वह जब चाहे जिसको सत्ता से उतार सकती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें