Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsTobacco-Free School Program Chhaya Devi Receives Award in Mumbai

छाया देवी को मुंबई में मिला टोबैको फ्री इंडिया पुरस्कार

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रवक्ता छाया देवी को तम्बाकू फ्री स्कूल प्रोग्राम में उत्कृष्टता के लिए मुंबई में टोबैको फ्री इंडिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पिछले...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSat, 22 Feb 2025 06:36 PM
share Share
Follow Us on
छाया देवी को मुंबई में मिला टोबैको फ्री इंडिया पुरस्कार

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। तम्बाकू फ्री स्कूल प्रोग्राम में उत्कृष्ट कार्य करने पर सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की की प्रवक्ता छाया देवी को मुंबई में टोबैको फ्री इंडिया नरोत्तम शेखसारिया फाउंडेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। अवार्ड मिलने पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने उनको बधाई दी है। छाया देवी विगत पांच वर्षों से विद्यालय की नोडल तथा तीन वर्षों से मास्टर ट्रेनर के रूप तंबाकू निषेध कार्यक्रम से जुड़ी हैं। उत्तर प्रदेश से अकेले छाया देवी का चयन हुआ है। राष्ट्रीय तंबाकू निषेध कार्यक्रम के अंतर्गत चिकित्सा विभाग में तंबाकू निषेध सेल है। जो मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कराने के साथ-साथ समय-समय पर अपनी टीम के साथ विद्यालय में भी जाते हैं। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक से दो शिक्षक माध्यमिक विभाग से तथा दो शिक्षक प्राथमिक विभाग से मास्टर ट्रेनर के रूप में काम कर रहे हैं। छाया देवी ने मुंबई के प्रेस क्लब भवन में आयोजित कार्यक्रम में यह सम्मान प्राप्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें