Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsRally for Caste Census Rahul Gandhi s Movement Gains Momentum

सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस की बड़ी जीत: कृष्ण कुमार

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जाति गणना की मांग अब एक जन आंदोलन बन गई है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि इस सामाजिक न्याय की लड़ाई में ऐतिहासिक विजय हासिल हुई है। कार्यकर्ताओं ने पटेल नगर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरFri, 2 May 2025 10:26 PM
share Share
Follow Us on
सामाजिक न्याय की लड़ाई में कांग्रेस की बड़ी जीत: कृष्ण कुमार

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जाति गणना लड़ाई नेता प्रतिपक्ष बहुजन नायक राहुल गांधी ने शुरू की थी। इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करते रहे। ये बातें जिला कांग्रेस अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कही। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में एक ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। जातीय गणना की मांग अब एक जन आंदोलन बन गई है। पूर्व प्रदेश सचिव अनीश खान, एआईसीसी सदस्य सैयद मेराजुद्दीन किछौछवी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम कुमार पाल ने कहा कि जन नायक राहुल गांधी ने इस मुद्दे को सांसद से लेकर जनता के बीच प्रभावी ढंग से उठाया और आज वहीं आवाज सरकार को जातीय जनगणना कराने के लिए मजबूर कर दिया।

युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव विशाल वर्मा, रेहान जैदी, सतीश चंद्र पजापति, श्रीकांत वर्मा, गुलाम रसूल छोटू, राम सम्हार ने कहा कि जातीय जनगणना सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं, यह अधिकार और हिस्सेदारी की नींव है। अब देश का हर वर्ग सही मायनों में गिना और समझा जाएगा। कांग्रेस की यह बड़ी विजय है। जातिगत गिनती के बिना हिस्सेदारी संभव नहीं है। कांग्रेस पार्टी हर वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा जातीय गणना कराने के लिए तैयार होने पर जिला कार्यालय से जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के नेतृत्व में पटेल नगर स्थित सरदार पटेल प्रतिमा तक कार्यकर्ताओं ने पदमार्च करके जननायक राहुल गांधी को धन्यवाद दिया। पटेल प्रतिमा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर अमरनाथ यादव, अवधेश कुमार मिश्र, द्विजेन्द्र नारायण शुक्ल, जैसराज गौतम, अमित कुमार यादव, हेमंत यादव, विकल्प मिश्र, आदित्य नारायण तिवारी, राजेश प्रजापति, असगर अली, फिरोज अहमद, राम केवल मौर्य व अन्य लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें