50 हजार से अधिक वादों के निस्तारण से लाभान्वित हुए 55 हजार लोग
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 50,000 से अधिक वादों का निस्तारण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर की। विभिन्न न्यायाधीशों ने कई...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्चावधान में शनिवार को जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश राम सुलीन सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीपार्चन व पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरूवात की। स्थायी लोक अदालत अब्दुल कैय्यूम, अध्यक्ष, विशेष न्यायाधीश राम विलास सिंह, नोडल अधिकारी व विशेष न्यायाधीश मोहन कुमार, एडीजे तथा प्राधिकरण सचिव भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता की देखरेख में हुए आयोजन में 50 हजार से अधिक वादों का निस्तारण हुआ। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 18 अदालतें लगायी गयी। विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट राम विलास सिंह ने एक वाद के निस्तारण में पांच सौ रुपए अर्थदंड, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मोहन कुमार ने दो वादों के निस्तारण में एक हजार, एडीजे त्वरित प्रथम परविन्द कुमार ने तीन वादों के निस्तारण में दो हजार, एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा यादव ने सर्वाधिक 4830 वादों का निस्तारण करते हुए 173300 रुपए अर्थदंड आरोपित किए।
सिविल जज सीनियर डिविजन शिखा यादव ने आठ वादों का निस्तारण में 3051828 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया। एसीजेएम शैलेश कुमार मौर्य ने 322 वादों के निस्तारण में 3150 रुपए, अपर सिविल जज सी.डि. सुश्री गार्गी ने 328 वादों के निस्तारण में 3260, सिविल जज सी.डि. त्वरित डा. धर्मेन्द्र यादव ने 293 वादों के निस्तारण में 2890, सिविल जज जू.डि. मेघा चौधरी 202 वादों में दो हजार अर्थदंड व एक लाख रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, जेएम टांडा अभिषेक सिंह ने 158 वादों में 1520 रुपए अर्थदंड तथा 850293 रुपए का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र, जेडी प्रथम रोहित शाही 150 वादों में डेढ़ हजार, जेडी द्वितीय हिमांशु वर्मा ने 200 वादों में दो हजार रुपए अर्थदंड, जेडी तृतीय अंजिता सिंह चौहान ने 200 वाद, जेडी त्वरित प्रथम सुश्री जान्हवी वर्मा ने 250 वाद तथा जेडी त्वरित सुश्री आश्री शाह 251 वादों का निस्तारण किया। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने दो वादों के निस्तारण में 693743 रुपए की क्षतिपूर्ति दिलाया। समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 7201 वाद, राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 18174 राजस्व वाद, विद्युत विभाग के 4505 वाद एवं जनपद के अन्य विभागों द्वारा 20149 वाद निस्तारित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।