Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsNational Handball Competition Preparations Intensify in Ambedkarnagar

अम्बेडकरनगर-हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए तैनात होंगे नोडल अधिकारी

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अच्छा अनुभव प्रदान करने के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरSun, 6 April 2025 04:28 PM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर-हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए तैनात होंगे नोडल अधिकारी

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता को लेकर डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक किया। उन्होंने खेल से जुड़ी व्यवस्थाओं को समय रहते चाक चौबंद कर लेने का निर्देश दिया। कहा कि यहां आने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता के बाद जब वापस जाएं तो अच्छा अनुभव लेकर जाएं। कहा कि जल्द ही टीमों की सुविधा के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। आगामी 20 से 24 अप्रैल तक जिले में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो चली हैं। तैयारियों की समीक्षा के लिए डीएम अविनाश सिंह ने अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक कर कहा कि व्यवस्था इतनी चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए, जिससे देश के अलग अलग राज्यों से आ रहे खिलाड़ी अच्छा अनुभव लेकर जाएं। सभी प्रदेशों में यह संदेश जाना चाहिए कि अम्बेडकरनगर जनपद खेल के लिए कितना समर्पित है। जिससे आगे से जब भी प्रतियोगिता का ऐलान हो तो पूरे देश की टीम यहां आने के लिए उत्सुक रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलावा हरियाणा, तेलांगना, मणिपुर, चंडीगढ़, पांडिचेरी, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उड़ीसा, जम्मू एवं कश्मीर, गुजरात, बिहार, केरल व महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों की टीमें भाग लेंगी। डीएम ने कहा कि टीमवार नोडल अधिकारी तैनात किए जाएंगे। साथ ही कार्यक्रम की सफलता के लिए समितियों का भी गठन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभंकर और स्लोगन भी जारी किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें