डिहवारे बाबा देवस्थान पर मना हिन्दू नव वर्ष
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष विकास मोदनवाल के नेतृत्व में हिन्दू नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दुर्गा मूर्ति मंदिर पर कलश स्थापना, दुर्गा पाठ और आरती की गई। कार्यकर्ताओं...

अम्बेडकरनगर। श्रीराम जन्मोत्स्व समिति के अध्यक्ष विकास मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हिन्दू नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डिहवारे बाबा देवस्थान पर स्थापित दुर्गा मूर्ति मंदिर पर कलश स्थापना एवं शाम को दुर्गा पाठ कर आरती की। कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे का बधाई दी। विकास मोदनवाल ने बताया कि सात अप्रैल की शाम को भव्य शोभायात्रा का शुभारम्भ होगा। कार्यक्रम में प्रदीप जायसवाल, बालबोविन्द मौर्य, देवकुमार गुप्ता, सोनू मद्धेशिया, महेश गुप्ता, राकेश यादव, आयुष त्रिपाठी, अमन गौड़, दिपेश रावत, लवकुश, लालचंद मौर्य व अन्य मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।