सामुदायिक कार्यकर्ताओं को कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर में नारी संघ के कार्यालय पर जन शिक्षण केन्द्र कुटियवा द्वारा महिला नेतृत्व विकास पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। परियोजना निदेशक पुष्पा पाल ने कार्यकर्ताओं को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने और...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विकास खंड जलालपुर के मालीपुर स्थित नारी संघ के कार्यालय पर जन शिक्षण केन्द्र कुटियवा द्वारा संचालित ग्रामीण महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत महिला नेतृत्व विकास रणनीति एवं दृष्टिकोण पर नारी संघ व परियोजना स्टाफ का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें कार्यकर्ताओं को योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। परियोजना निदेशक पुष्पा पाल ने बताया कि कार्यकर्ताओं को दो साल कार्य करते हो गए। इसमें टीम ने लोगों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता की मृत्यु हो गई है उन बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से जोड़ा जा सकता है।
इसमें नारी संघ की बहनों को विकास कार्यों पर निगरानी करना होगी। स्कूल में मिड डे मील योजना, मनरेगा में जॉबकार्डों के हाजिरी की निगरानी, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन पर पंचायत सहायक कार्य कर रहे हैं कि नहीं इन बिंदुओं पर हमें जोर देना होगा। जब तक निगरानी नहीं होगी तब तक व्यवस्था नहीं बदलेगी। व्यवस्था जब बदलगी तो हमारा समुदाय अपने आप बदलने लगेगा। इसके लिए पहले समुदाय का अथक प्रयास करने की जरूरत है। इसके साथ अन्य कल्याणकारी योजनओं पर चर्चा की गई। प्रशिक्षण में कार्यक्रम समन्वयक राम स्वरूप, सामुदायिक कार्यकर्ता पुनीता, रामहित, चांदतारा, नारी संघ की अगुवा लीडर रेखा, सुनीता, इन्द्रावती, पूनम, अनीता व अन्य बहने मौजूद रहीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।