जोलहिया में लगेगी भगवान परशुराम की प्रतिमा
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के अकबरपुर नगर पालिका के इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट जोलहिया में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करने के लिए ब्राह्मण महासभा ने बुधवार को भूमिपूजन किया। 30 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर...

अम्बेडकरनगर। अकबरपुर नगर पालिका के इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट जोलहिया में भगवान परशुराम की प्रतिमा लगाने के लिए बुधवार को ब्राह्मण महासभा के कार्यकर्ताओं ने भूमिपूजन किया। 30 अप्रैल को परशुराम जयंती के अवसर पर मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। मूर्ति अनावरण के लिए महासभा ने तैयारियां तेज कर दी है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ब्राह्मण महासभा सेवा समिति प्रदेश अध्यक्ष हरिओम तिवारी गुड्डू, आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन प्रदेश अध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, सुभाष पांडेय, विपिन पांडेय, चंद्रशेखर पांडेय, प्रभाकर पांडेय, अनिल उपाध्याय, इन्द्रेश पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।