Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsBJP Organizes Awareness Program for One Nation One Election in Ambedkarnagar

एक राष्ट्र एक चुनाव के हैं फायदे अनेक

Ambedkar-nagar News - गोष्ठी भाजपा ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एक राष्ट्र एक चुनाव

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरMon, 12 May 2025 06:19 PM
share Share
Follow Us on
एक राष्ट्र एक चुनाव के हैं फायदे अनेक

गोष्ठी भाजपा ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम अम्बेडकरनगर, संवाददाता। एक राष्ट्र एक चुनाव के समर्थन में भाजपा अभियान चला रही है। इसी कड़ी में टांडा क्षेत्र के राम लाल रघुनाथ वर्मा आदर्श इण्टर कालेज में मानव श्रृंखला बनाई गई। गोष्ठी एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। टांडा विधानसभा के सम्मेलन संयोजक जवाहर मौर्य के संयोजन में बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर रैली निकाली। रैली निकाल कर लोगों को एक राष्ट्र एक चुनाव की अवधारणा को समर्थन देने के लिए जागरूक किया गया। गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का मुख्य उद्देश्य लोकसभा और विधानसभाओं के चुनावों को एक साथ कराना है, जिससे समय, संसाधन और प्रशासनिक खर्चों की बचत हो सके तथा देश के विकास कार्यों में निरंतरता बनी रहे।

बार बार लगने वाले आदर्श चुनाव आचार संहिता के कारण विकास कार्य प्रभावित होता है। प्रधानाचार्य शंभू नाथ मौर्य की मौजूदगी में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधक महेंद्र वर्मा ने की। मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, मण्डल अध्यक्ष स्वदेश गौतम, पूर्व मण्डल अध्यक्ष रामधनी वर्मा, सुरेंद्र पाण्डेय, सतीश शर्मा, राहुल वर्मा, मानस चतुर्वेदी, सुनील वर्मा, पप्पू पाण्डेय, विपिन मौर्य, तिलक राम वर्मा, विनय मौर्य, भोला दुबे, दिनेश गुप्ता समेत विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें