जगत कल्याण के लिए होता है भगवान का अवतार: अर्जुन
Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर के जगदीशपुर नोखा में श्रीमद भागवत कथा चल रही है। अयोध्या से आए आचार्य अर्जुन शास्त्री ने कहा कि जब-जब धर्म संकट में आता है, भगवान का अवतार होता है। कथा के तीसरे दिन उन्होंने भगवान श्री...

अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर ब्लाक के जगदीशपुर नोखा में श्रीमद भागवत कथा जारी है। कथा अयोध्या से आए आचार्य अर्जुन शास्त्री कह रहे हैं। सात दिवसीय कथा के तीसरे दिन मंगलवार को शास्त्री ने कहा कि जब-जब धर्म पर संकट आता है। पाप बढ़ता है भगवान का अवतार होता है। कथा व्यास ने कहा कि योगीराज भगवान श्री कृष्ण का जन्म धर्म की रक्षा के लिए हुआ था। भगवान कृष्ण ने मानव के रूप में धर्म रक्षा, संस्कृति रक्षा के साथ मानव कर्तव्य का बोध कराया। राधेश्याम शास्त्री, राम उजागिर, लालजी द्विवेदी, राम बदल, जय प्रकाश, राम आधार वशिष्ट तिवारी, सत्य प्रकाश, अखिलेश ने कथा व्यास का स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।