Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmbedkar-nagar NewsAmbedkarnagar Festival Mamta Sharma s Electrifying Performance and Cultural Celebrations

अम्बेडकरनगर महोत्सव में गायिका ममता शर्मा के गीतों पर झूमे लोग

Ambedkar-nagar News - अम्बेडकरनगर महोत्सव के दूसरे दिन बालीवुड सिंगर ममता शर्मा ने अपनी गायकी से दर्शकों का मन मोह लिया। अनामिका जैन और शंम्भू सिखर ने देशभक्ति के गीत गाकर उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, अंबेडकर नगरMon, 24 Feb 2025 11:42 PM
share Share
Follow Us on
अम्बेडकरनगर महोत्सव में गायिका ममता शर्मा के गीतों पर झूमे लोग

अम्बेडकरनगर,संवाददाता। अम्बेडकरनगर महोत्सव के दूसरे दिन बालीवुड सिंगर ममता शर्मा शो ने अपनी गीतों से समा बांध दिया। देर रात तक चले कार्यक्रम में दर्शकों ने अलग अलग गीतों का खूब लुत्फ उठाया। इसके अलावा अनामिका जैन अम्बर और शंम्भू सिखर ने देश भक्ति के गीतों से लोगों में एक अलग तरीके का उत्साह भर दिया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गायको व शायरों का उत्साह वर्धन किया। विकास एवं विरासत महोत्सव के मंच पर बालीवुुड नाइट में ममता शर्मा ने जैसे ही कदम रखा लोगों का उत्साह दो गुना हो गया। लोगों ने उनसेअलग -अलग गानों की डिमांड शुरू कदी। पल पल न माने टिंकू जिया गाने की शुरूआत पर लोग झूम उठे। इसके बाद एक -एक कर अपने गीतों पर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। इसके पहले लोक गायिका प्रतिमा यादव ने लोग गीत बधईया बाजे आज अवध मा से लोगों को मनमुग्ध कर दिया। दिन में माँ ब्रहमा देवी इंटर कॉलेज के बच्चों ने संस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। साथ ही आर्य कन्या इंटर कालेज की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। सोमवार को हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इसमें जीरों से लेकर छह वर्ष तक के बच्चों का वजन लम्बाई व ऊंचाई की माप लेकर भारत सरकार द्वारा विकसित पोर्टल पर फीड किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें