बैकफुट पर आबकारी आयुक्त, नहीं जाएगा मुख्यालय

आबकारी मुख्यालय लखनऊ स्थानांतरित करने के मामले में अब अफसर बैकफुट पर आ गए हैं। गुरुवार को इलाहाबाद पहुंचे आबकारी आयुक्त धीरज साहू का कर्मचारियों ने घेराव किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद अफसर ने...

हिन्दुस्तान टीम इलाहाबादFri, 20 April 2018 06:50 AM
share Share

आबकारी मुख्यालय लखनऊ स्थानांतरित करने के मामले में अब अफसर बैकफुट पर आ गए हैं। इलाहाबाद पहुंचे आबकारी आयुक्त धीरज साहू का कर्मचारियों ने घेराव किया। कर्मचारियों के प्रदर्शन के बाद अफसर ने मुख्यालय स्थानांतरित न होने की बात कही।

आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया। आबकारी मुख्यालय लखनऊ स्थानांतरित करने की योजना और इसके दुष्परिणामों पर आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान ने क्रमबद्ध अभियान चलाया था। अफसर के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने ‘हिन्दुस्तान को धन्यवाद दिया।

आबकारी मुख्यालय को लखनऊ स्थानांतरित करने की योजना शुरू हो गई थी। प्रमुख सचिव के प्रयास की इस खबर को आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान ने 16 और 17 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके बाद कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया। लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद विभाग बैकफुट पर आया। गत दिवस आबकारी आयुक्त धीरज साहू जब इलाहाबाद मुख्यालय पहुंचे तो उत्तर प्रदेश एक्साइज मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के सदस्यों ने उनका घेराव किया।

उपमुख्यमंत्री तक पहुंचाया था मामला

अफसरों की तैयारी की सूचना आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तक पहुंचाई थी। इलाहाबाद से मुख्यालय न जाने के उपमुख्यमंत्री के बयान को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया। इसके बाद विभाग पर और अधिक दबाव बढ़ा।

‘हिन्दुस्तान साथ न होता तो जीतना था मुश्किल

उत्तर प्रदेश एक्साइज मिनिस्टीरियल एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल यादव ने कहा कि अगर इस आंदोलन में ‘हिन्दुस्तान अखबार ने साथ न दिया होता तो जीत मुश्किल थी। उन्होंने सभी कर्मचारियों की ओर से ‘हिन्दुस्तान अखबार को विशेष धन्यवाद दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें