तराबिया पढ़कर लौट रहे युवक को हमलावरों ने पीटा,मुकदमा
Aligarh News - -सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर का मामला अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र

-सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर का मामला अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जमालपुर के पास शनिवार को तराबी पढ़कर लौट रहे युवक पर हमलावरों धारदार हथिायर से हमला कर दिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
मोहल्ला शहंशाहबाद निवासी अनस शनिवार शाम नमाज के बाद तराबी पढ़कर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहंुचते ही हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रिजवान और अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षेां में मारपीट हुई थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हमलावरों को पकड़ लिया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।