Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsWeather Update Temperature Fluctuations After Rain in Aligarh

धूप की तपिश से फिर चढ़ा पारा

Aligarh News - गुरुवार को बारिश के बाद शुक्रवार को अलीगढ़ में धूप की तपिश बढ़ गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के कारण सुबह ठंडक महसूस हुई, लेकिन धूप...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 21 Feb 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
धूप की तपिश से फिर चढ़ा पारा

- गुरुवार को बारिश होने से तीन डिग्री गिरा था तापमान - दिनभर खिलखिलाई धूप ने कराया गर्मी का अहसास

अलीगढ़। गुरुवार को बारिश से भीगा शहर शुक्रवार को धूप की तपिश से गरमाने लगा। दिनभर खिलखिलाई धूप से पारा फिर चढ़ गया। धूप में कुछ देर खड़े होने से पसीने महसूस हो रहे थे। दिन ढलने पर ही मौसम के गर्म मिजाज से राहत मिली। अधिकतम तापमान दो डिग्री व न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

गुरुवार को सुबह करीब साढ़े पांच बजे झमाझम बारिश हुई थी। बारिश के साथ तेज हवा भी चली। इससे दिनभर वातावरण में नमी बनी रही। धूप निकली पर, इसमें ज्यादा तपिश महसूस नहीं हुई थी। अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस किया गया था। शुक्रवार को मौसम फिर बदला। सुबह सर्द हवा चलने से ठंडक महसूस हुई। पर, धूप निकलते ही ठंडक जाती रही। दोपहर तक मौसम ने गर्मी का अहसास करा दिया। अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें