शोभायात्रा में धर्म ध्वज के साथ फहराई राष्ट्र पताका
Aligarh News - फोटो.. सनातन धर्मावलम्बियों के एकजुटता का सन्देश देती है शोभायात्रा परम कल्याण के लिए आवश्यक

फोटो.. सनातन धर्मावलम्बियों के एकजुटता का सन्देश देती है शोभायात्रा परम कल्याण के लिए आवश्यक है श्रीमद भागवत कथा अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। परमहंस दयाल जी सेवा संस्थान गौशाला ग्राम कस्तली पला के तत्वावधान में होने वाले श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा की खास बात यह रही कि सेना के जवानों के उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से तिरंगा यात्रा पूरे देश में चलाई जा रही है इसी क्रम में इस धार्मिक कलश यात्रा में भी तिरंगा को लेकर सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया। मंगलवार को सुबह स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज के सानिध्य में कथा व्यास शिवम शास्त्री सहित लगभग बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्वजा पताका लेकर ढोल नगाड़ो और संकीर्तन के भजनों पर नाचते गाते हुए यात्रा में आगे बढ़।
शुभारंभ स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज एवं करणी सेना के जिलाध्यक्ष धीरू ठाकुर ने किया। स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज ने कहा कि सप्त दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का रसपान करने से पूर्व नगर भृमण के साथ हरिनाम संकीर्तन आवश्यक है। क्योंकि जिस क्षेत्र में कोई शुभ कार्य किया जाता है कलश यात्रा के माध्यम से उसके ग्राम देवता, स्थान देवता, ईष्ट देवता को निमंत्रण दिया जाता है। कलश यात्रा के बाद कथाव्यास शिवम व्यास ने भागवत कथा के महत्त्व में जानकारी देते हुए कहा कि अमृतमयी श्रीमद भागवत कथा के सुनने मात्र से व्यक्ति का परम कल्याण होता है। कलश यात्रा में गौरव शास्त्री, रवि शास्त्री, बलदेव व्यास, चेतन पंडित, कृष्णा शास्त्री, विनीत शास्त्री, कपिल पंडित, रामगोपाल गिरि, नवीन चौधरी, गिर्राज किशोर भारद्वाज, हरिओम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, एसबी शर्मा, राजेश अग्रवाल, राजकुमार शर्मा, पूरन चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र अग्रवाल, ऋषि मुनि, तूलिका अग्रवाल उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।