Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsTeenage Girl Commits Suicide Amidst Family Tensions in Aligarh

तनाव के चलते किशोरी ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

Aligarh News - - गांधीपार्क क्षेत्र के महेंद्र नगर की घटना, पिता ने बेटी को समझाया भी

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 21 April 2025 03:53 AM
share Share
Follow Us on
तनाव के चलते किशोरी ने फंदे पर लटककर की आत्महत्या

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गांधीपार्क क्षेत्र के महेंद्र नगर इलाके में शनिवार को तनाव के चलते एक किशोरी ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार किशोरी की मां कई साल पहले छोड़कर चली गई थी। शनिवार को पिता ने उसे समझाया। इसके बाद उसने कदम उठा लिया। मूलरूप से एटा के मारहरा क्षेत्र निवासी महेश कुमार 15 साल से यहां महेंद्र नगर में किराये के मकान में रह रहे हैं। महेश फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। कई साल पहले पत्नी चली गई थी। उसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल वह बेटी के साथ रह रहे थे। कुछ दिन से बेटी गुमसुम लग रही थी। इस पर शनिवार शाम को पिता ने उसे समझाया था। इसके बाद वे बाजार चले गए। जब लौटकर आए तो राधिका ने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांधीपार्क इंस्पेक्टर एसपी सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। किशोरी तनाव में थी। लेकिन, इसका कारण स्पष्ट नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें