Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsSixth Mass Wedding Ceremony Organized by Aastha Organization 25 Brides Married

वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुआ 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह

Aligarh News - फोटो.. संस्था की ओर से आयोजित किया गया छठवां विवाह आयोजन इससे पूर्व 159 कन्याओं

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sun, 23 Feb 2025 06:46 PM
share Share
Follow Us on
वेद मंत्रोच्चारण के साथ हुआ 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह

फोटो.. संस्था की ओर से आयोजित किया गया छठवां विवाह आयोजन

इससे पूर्व 159 कन्याओं का विवाह करा चुकी है आस्था संस्था

कावड़ यात्रा के लिए संस्था ने शुरु की विशाल भंडारा

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता।

मानव कल्याण को समर्पित संस्था आस्था ने रविवार को रामघाट रोड स्थित पराग डेयरी पर शिवरात्रि के उपलक्ष में 6वें सामूहिक विवाह समारोह व कांवड़ यात्रा को लेकर 28वें वार्षिक भंडारे का आयोजन किया। सामूहिक विवाह समारोह में संस्था ने 25 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान दिया गया।

सांयोजक हिमांशु गर्ग ने बताया कि संस्था की ओर से जरूरतमंद कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजन किए जाते हैं। पूर्व में संस्था 159 कन्याओं का विवाह करा चुकी है। इस बार छठवां सामूहिक विवाह का आयोजन था। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद सतीश गौतम, महापौर प्रशांत सिंघल ने किया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान अतुल अग्रवाल एसपीपीएल, कार्यकम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, अति विशिष्ठ अतिथि एमएलसी मानवेंद्र प्रताप सिंह रहे। बांके विहारी रसिक, समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम सखी कठेरिया ने शामिल होकर कन्या दान किया। सह संयोजक सुशील अग्रवाल, राकेश गर्ग ने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक नव दम्पत्ति को उपहार स्वरूप बेड, गद्दा, कंबल, तकिए, चादर, अलमारी, साईकिल, सिलाई मशीन, 51 बर्तन का डिनर सेट, स्टील की नाद, 25 लीटर का वाटर कैंपर, मिक्सी, पंखा, प्रेस, कुकर व अन्य सामान दिए गए। साथ ही मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपये की धनराशि दी गई।

भंडारे का हुआ आयोजन

मुख्य संयोजक ने बताया कि इसके साथ शिवरात्रि के उपलक्ष में रविवार से 28वें वार्षिक भंडारे का आयोजन भी शुरु किया गया। इसमें कांवड़ियों के खाने व रुकने की व्यवस्था रहेगी। भंडारा 26 फरवरी की रात तक रहेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें