अजबा, इरानी खजूर रमजान के बाजार में छाए
Aligarh News - अलीगढ़ के बाजारों में रमजान के दौरान सहरी और इफ्तारी के लिए खानपान की चीजों की खरीदारी बढ़ गई है। खजूर, सूखे मेवे और अन्य सामग्रियों की मांग में वृद्धि हो रही है। खजूर की कीमतें ₹200 से ₹1500 प्रति...

अजबा, इरानी खजूर रमजान के बाजार में छाए -रमजान को लेकर हो रही बिक्री, डेढ़ हजार रूपए किलो तक कीमत
फोटो-
अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। रमजान माह में शहर के बाजारों में सहरी-इफ्तारी से जुड़े खानपान की वस्तुओं की खरीदारी बढ़ गई है। ऊपरकोट, मेडीकल रोड, दोदपुर, रसलगंज सहित अन्य बाजारों में खजूर, सेवईं सहित अन्य सामान की दुकानों पर भीड़ बढ़ने लगी है।
रमजान का पवित्र माह शुरू होने के बाद बाजारों में रौनक बढ़ गई है। मुस्लिम समुदाय के लोग सहरी और इफ्तार की तैयारियों में व्यस्त हैं। बाजारों में खजूर, सूखे मेवे और इफ्तार की अन्य सामग्री की मांग बढ़ गई है। ऊपरकोट, मेडीकल रोड, दोदपुर, रसलगंज के बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है। थोक व्यापारी सलमान के मुताबिक, रमजान में खजूर की सबसे अधिक मांग होती है। रोजेदार इफ्तार के समय खजूर से ही रोजा खोलते हैं। बाजार में अजबा, मरीयम, कलमी, सफावी और इरानी खजूर उपलब्ध हैं। इन खजूरों की कीमत 200 रुपये से 1500 रुपये प्रति किलो के बीच है। दुकानदारों को इस साल भी खजूर की बिक्री में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है। बढ़ती ग्राहकी से व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।
0-छात्राओं ने की रोजा इफ्तारी
अमीर निशां बाजार स्थित हैप्पी गर्ल्स स्टे हॉस्टल में छात्राओं ने सामूहिक रूप से रोजा इफ्तारी की। इसके साथ ही रमजान के पवित्र माह पर चर्चा भी की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।