Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsRishi Bodhotsav Festival and 150th Year of Arya Samaj Celebrated with Grand Procession

ऋषि बोधोत्सव पर्व व 150वें आर्य समाज स्थापना वर्ष पर निकली शोभायात्रा

Aligarh News - ऋषि बोधोत्सव पर्व और 150वें आर्य समाज स्थापना वर्ष पर अलीगढ़ में शोभायात्रा निकाली गई। गुरूकुल के विद्यार्थियों ने लाठी और तलवार का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा देहली गेट से शुरू होकर सासनी गेट आर्य समाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Thu, 27 Feb 2025 09:47 PM
share Share
Follow Us on
ऋषि बोधोत्सव पर्व व 150वें आर्य समाज स्थापना वर्ष पर निकली शोभायात्रा

ऋषि बोधोत्सव पर्व व 150वें आर्य समाज स्थापना वर्ष पर निकली शोभायात्रा -गुरूकुल के विद्यार्थियों ने लाठी, तलवार का किया प्रदर्शन

फोटो-

अलीगढ़। ऋषि बोधोत्सव पर्व एवं 150वें आर्य समाज स्थापना वर्ष के अवसर पर देहली गेट से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गुरूकुल के विद्यार्थियों ने लाठी, तलवार का प्रदर्शन किया।

शोभायात्रा की शुरुआत अचल आर्य समाज के प्रशासक ठा. हरेन्द्र सिंह व जिला प्रधान रविकर आर्य ने ओउम् का ध्वज दिखाकर किया। जिसमें कन्या गुरुकुल सासनी, गंगीरी गुरुकुल, साधु आश्रम, आर्ष गुरुकुल गौमत विभिन्न आर्य समाजों ने हिस्सा लिया। शोमायात्रा देहली गेट से बारहद्वारी, पत्थर बाजार, आगरा रोड होती हुई सासनी गेट आर्य समाज पर पहुँची। जहां पर शोभायात्रा का उत्साहपूर्वक फूल बरसाकर जगह-जगह स्वागत किया व जलपान कराया। गुरुकुल के विद्यार्थियों ने लाठी, तलवार, का प्रदर्शन किया। पंकज आर्य आर्यवीर दल उप्र संचालक ने कहा आज के दिन बोध होने पर शिवरात्रि को बोध रात्रि कहते हैं। इस बोध से आजादी जैसा उपहार मिला। विधवा विवाह प्रारम्भ हुआ। स्त्री और शूद्रो का उद्धार हुआ। छुआ-छूत समाप्त हुआ। वेद का पठन पाठन प्रारम्भ हुआ व मानव मात्र का कल्याण हुआ। पूर्व महापौर सावित्री वार्ष्णेय, ठा. दीपेन्द्र सिंह प्रधान सासनीगेट आर्य समाज, चौ. देवराज सिंह, संघ प्रचारक विक्रान्त ने भी संबोधित किया। इस दौरान व्यवस्थापक भूदेव प्रसाद, रविन्द्र शर्मा, कैलाश सिंह, पंकज आर्य, भूदेव मुनि, वीरेश आर्य, हरिओम आर्य, ज्ञानवती आर्य, डा. पवित्रा विद्यालन्कार, प्रेमपाल आर्य, रामकिशन शर्मा आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें