Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़अलीगढ़Record 90mm Rainfall in Aligarh Breaks 10-Year Record for September

अलीगढ़ में रिकार्ड 90 एमएम बारिश, पश्चिमी यूपी में आगरा के बाद सबसे ज्यादा बारिश

अलीगढ़ में सितंबर महीने में रिकॉर्ड 90 एमएम बारिश हुई है, जो पिछले 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ती है। आगरा के बाद पश्चिमी यूपी में अलीगढ़ में सबसे अधिक बारिश हुई। बारिश के कारण शहर और देहात में कई मकान...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Wed, 18 Sep 2024 03:37 PM
share Share

अलीगढ़ में रिकार्ड 90 एमएम बारिश, पश्चिमी यूपी में आगरा के बाद सबसे ज्यादा बारिश -सितंबर में अब तक हुई बरसात ने पिछले 10 सालों का तोड़ रिकार्ड

फोटो-

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। सितंबर में इस बार इंद्रदेव की कृपा कुछ ज्यादा ही बरस रही है। बुधवार को सुबह से लेकर रात आठ बजे तक अलीगढ़ में 90 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार पश्चिमी यूपी में आगरा के बाद अलीगढ़ में सबसे ज्यादा बारिश हुई है।

सितंबर माह में हुई बुधवार तक की बरसात ने पिछले 10 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। बीते 11 सितंबर को शुरू हुई बरसात लगातार तीन दिन तक हुई थी। जिससे पूरा शहर पानी-पानी हो गया। शहर से लेकर देहात तक बरसात की वजह से काफी नुकसान भी हुआ था। तब तक 267 एमएम बरसात दर्ज की गई थी। अब बुधवार को सुबह से लेकर देर रात तक बारिश होती रही।

0-पिछले 10 वर्षों में सितंबर में हुई बरसात

वर्ष, कुल बरसात

2014, 55.84

2015, 19.16

2016,31.8

2017,156

2018,79.86

2019,82.4

2020,04

2021,118

2022,187

2023,109

2024, 357 (बुधवार तक)

(नोट: बरसात एमएम में हैं)

0-इस वर्ष इस तरह हुई है बरसात

माह, बरसात

जनवरी, 01.00

फरवरी, 11.80

मार्च, 18.40

अप्रैल, 04.02

मई, 3.02

जून, 78.00

जुलाई, 63.80

अगस्त, 100

सितंबर, 357 (बुधवार तक)

(नोट: बरसात औसत में मिलीमीटर में है)

0-शहर से लेकर देहात तक 10 मकान व दीवार गिरे

-मानिक चौक में धार्मिक स्थल की छत गिरी

-सबसे ज्यादा गभाना तहसील में चार मकान गिरे

फोटो-

अलीगढ़। बुधवार को हुई बरसात ने शहर से लेकर देहात तक खूब कहर बरपाया। भारी बारिश के चलते 10 मकान व दीवार गिर गए। हालांकि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रशासन के अनुसार बीते दिनों पुराने शहर के मोहल्ला मानिक चौक में एक जर्जर मकान गिरने से एक युवक घायल हुआ था। उसी मकान के नजदीक एक धार्मिक स्थल की पीछे की दीवार बुधवार को हुई तेज बरसात में गिर गई। इस दौरान वहां गुजर रहे स्थानीय लोग बाल-बाल बच गए। सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पार्षद गंगे पहलवान मौके पर पहुंच गए और पुलिस व नगर निगम को सूचना दी। पार्षद के अनुसार क्षेत्र में और भी कई जर्जर मकान है तो इस तरह की बारिश में कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं। देहात क्षेत्र की बात करें तो सबसे ज्यादा गभाना तहसील में चार मकान व दीवार गिरे। इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। कोल तहसील में एक पशु हानि करंट लगने से हुई।

0-किस तहसील में कितना नुकसान

गभाना-04

इगलास-02

कोल-01

अतरौली-00

शहरी क्षेत्र-03

(नोट: बारिश के दौरान गिरे मकान व दीवार)

0-वर्जन

भारी बारिश की वजह से कोई जनहानि नहीं है। ग्रामीण अंचल में कुछ तहसील क्षेत्र में दीवार व मकान गिरे हैं। बारिश की वजह से फसल नुकसान का आंकलन बारिश रूकने के बाद कराया जाएगा।

-मीनू राणा, एडीएम वित्त

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें