Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsProctor s Assurance Fails to End Junior Doctors Strike After Shooting Incident at Medical College

लगातार तीसरे दिन भी मेडिकल में हड़ताल जारी

Aligarh News - अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज में गोलीबारी के बाद जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी है। डॉक्टर सुरक्षा और प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रॉक्टर ने सभी मांगें मानने का दावा किया, लेकिन हड़ताल चुनाव के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 25 April 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
लगातार तीसरे दिन भी मेडिकल में हड़ताल जारी

- प्रॉक्टर बोले, सभी मांगे मानी फिर भी नहीं माने

अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। मेडिकल कॉलेज में छात्रों द्वारा गोलीबारी की घटना में बाद गुरुवार को भी जू. रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी रही। जू. डॉक्टर सुरक्षा और प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए है। वहीं प्रॉक्टर ने बताया कि सभी मांगे मान ली गई हैं। पर आरडीए के चुनाव तक यह लोग हड़ताल को खींचना चाहते हैं।

मंगलवार को हॉर्स शो के दौरान शुरू हुई दो छात्र गुटों का झगड़ा गोलीबारी तक पहुंच गया था। मेडकिल कॉलेज की इमरजेंसी में चली गोली के बाद डरे सहमे डॉक्टर और स्टाफ ने हड़ताल घोषित कर दी थी। जिसके बाद गुरुवार को भी हड़ताल जारी रही। जू. डॉक्टर पूरी तरह हड़ताल पर रहे। जिससे इमरजेंसी सेवा बदहाल रही। इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भर्ती न कर दिल्ली व अन्य हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एटा, हाथरस, कासगंज, बुलंदशहर से आए मरीजों को निराश ही लौटना पड़ा। वहीं दूसरी ओर ओपीडी के पर्चे भी सुबह 10 बजे तक ही बनाए गए। ओपीडी में कंसल्टेंट और सीनियर रेजीडेंट डॉक्टरों ने मरीजों को देखा।

इस्तीफे की मांग पर अड़े जेआर डॉक्टर

जेएनएमसी में गोलीबारी की घटना जूनियर डॉक्टर प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग को लेकर अड़े हुए हैं। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी प्रॉक्टर की है। अपनी गलती मानते हुए उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। जूनियर डॉक्टरों ने जेएन मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था सेवा निवृत सैनिकों को सौंपने की मांग की। साथ ही दोषी छात्रों को एएमयू से निष्कासित करने की भी मांग रखी है। इन दो मांगों का विवि इंतजामिया ने मान लिया है।

चुनाव तो नहीं हड़ताल की वजह

एएमयू के जेएनएमसी में 27 अप्रैल को आरडीए यानि रेजिडेंस डॉक्टर एसोसिएशन का चुनाव होना है। कहीं चुनाव तो वजह नहीं जो हड़ताल को इतना लंबा खींचा जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में चुनाव की चर्चा गरम है। हर ओर चुनाव की बात हो रही है। प्रॉक्टर टीम में चुनाव को इसकी वजह बता रही है।

जू. डॉक्टर्स की दो प्रमुख मांगों को मान लिया गया है। फिर भी वह हड़ताल नहीं खत्म कर रहे हैं। इंतजामिया हर स्तर पर हड़ताल खत्म करने का प्रयास कर रही है।

प्रो. वसीम अली, प्रॉक्टर एएमयू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें