एएमयू में होली खेलने के ऐलान को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय
Aligarh News - अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली खेलने का ऐलान करने वाली अखिल भारतीय करणी सेना ने बाद में इसे रद्द कर दिया। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए एएमयू सर्किल पर पीएसी तैनात की है। सभी पक्षों से बातचीत...

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में होली खेलने के ऐलान को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय है। हालांकि अधिकारियों से बातचीत के बाद अखिल भारतीय करणी सेना ने एएमयू में होली खेलने से मना कर दिया। लेकिन, ऐहतियातन एएमयू सर्किल पर पीएसी तैनात कर दी गई है। अखिल भारतीय करणी सेना के पदाधिकारियों ने 10 मार्च को एएमयू में जाकर होली खेलने का ऐलान किया था। सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठा. ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि मांगें पूरी होने के बाद अब एएमयू में होली खेलने का कार्यक्रम रद कर दिया गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि सभी पक्षों से बातचीत कर ली गई हैं। एएमयू सर्किल पर सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। ऐहतियातन एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। थाना पुलिस भी निगरानी रखेगी।
हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत
अलीगढ़। कासगंज में हुए सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की निजी अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कासगंज के नदरई सिढ़पुरा निवासी 55 वर्षीय छोटेलाल शनिवार को हादसे में घायल हो गए थे। उन्हें महुआखेड़ा क्षेत्र में जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।