Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsMunicipal Corporation Cracks Down on House Tax Defaulters in Aligarh

नगर निगम ने जोन एक में 24 दुकानों पर लगाई सील

Aligarh News - फोटो.. हाउस टैक्स बकाया होने पर नगर निगम ने की कार्रवाई अलीगढ़ : नगर

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Fri, 21 Feb 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
नगर निगम ने जोन एक में 24 दुकानों पर लगाई सील

फोटो.. हाउस टैक्स बकाया होने पर नगर निगम ने की कार्रवाई

अलीगढ़ :

नगर निगम ने शुक्रवार को सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हाउस टैक्स के बकाएदारों पर शिकंजा कसा जोन एक में 24 दुकानों पर सील लगाई। कार्रवाई से क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कुछ लोगों ने सीलिंग कार्रवाई का विरोध किया लेकिन प्रवर्तन दल के सामने उनकी एक न चली।

प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि नगला जमालपुर, जमालपुर सब्जी मंडी, बड़ी मस्जिद चौक के पास राशन वाली गली कई क्षेत्रों में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध सीलिंग की कार्रवाई की गई है। जमालपुर निवासी मुन्नी बेगम पर एक लाख 20 हजार 972 रुपये बकाया है। मुईनुद्दीन पर एक लाख 42 हजार 956 रुपये बकाया है। नगला जमालपुर निवासी बतलून बेगम पर 97 हजार 421 रुपये बकाया हैं। इसी तरह अन्य बकायेदारों पर नगर निगम की मोटी रकम बकाये के तौर पर देय है। बताया कि इनको पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे लेकिन उनकी ओर से न कोई भुगतान किया गया और न ही कोई जवाब दाखिल किया गया। इसलिए कार्रवाई की गई है। अब भी भुगतान नहीं किया गया तो संपत्ति काे कुर्क या नीलाम करके राशि वसूली जाएगी।

चूहों ने खोखली की सड़क

अलीगढ़ :

गांधीपार्क चौराहा स्थित अवंतीबाई पार्क के सामने बैंक आफ इंडिया के बाहर की सड़क और नाले को चूहों ने खोखला कर दिया है। नाले से सटे भवनों की नींव में पानी भर रहा है। क्षेत्रीय दंत चिकित्सक डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि माता वाले मन्दिर के सामने अशोक पैथलाजी, धीरज पैलेस काम्प्लेक्स से बैंक आफ इंडिया तक के बाहर के नाला और किनारे की सड़क को चूहों ने काफी समय पहले से खोखला करना शुरू कर दिया था। अब सड़क और भवनों के फुटपाथ की मिट्टी भी चूहों ने नाला में भर दी है। नाले की पुलिया टूटी होने से मरीजों को आने में भी काफी परेशानी होती है। होटल कारोबारी पंकज धीरज का कहना है किसमस्या पिछले साल से ही बनी हुई है।

सपा पार्षदों ने बोर्ड हटाने के लगाए आरोप

अलीगढ़ :

सपा के पार्षदों बोर्ड हटाने को लेकर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। कहा कि सपा के पार्षदों के बोर्ड ही हटाए जा रहे हैं। नगर निगम सेवाभवन पहुंचकर नगर आयुक्त से भी विरोध जताया। मांग की कि अगर बोर्ड हटने हैं तो सभी के हटें। सपा पार्षद दल के नेता असलम नूर ने बताया कि हैबिटेट सेंटर के बाहर से सपा पार्षद का बोर्ड पुलिस ने हटा दिया। नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पुलिस को बोर्ड हटाने के लिए कहा गया है। पूर्व में भी कई वार्डों में सपा पार्षदों के पुराने बोर्ड हटाए गए थे। सहायक नगर आयुक्त वीर सिंह ने बताया कि हैबिटेट सेंटर के निकट हो या अन्य कोई स्थान, गलत जगह पर लगे बोर्ड हटाए जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें