Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsIllegal Meat Supply Found at UP Food Craft Institute FDA Takes Action

अब यूपी फूड क्राफ्ट में संस्थान में बिना लाइसेंस के मीट की आपूर्ति मिली, आठ नमूने भरे

Aligarh News - अलीगढ़ में एएमयू परिसर के यूपी फूड क्राफ्ट संस्थान में बिना लाइसेंस के मीट की आपूर्ति का मामला सामने आया है। एफडीए की टीम ने जांच के दौरान आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे और आपूर्तिकर्ता फिरदौस नगर की...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 15 Feb 2025 08:53 PM
share Share
Follow Us on
अब यूपी फूड क्राफ्ट में संस्थान में बिना लाइसेंस के मीट की आपूर्ति मिली, आठ नमूने भरे

अब यूपी फूड क्राफ्ट में संस्थान में बिना लाइसेंस के मीट की आपूर्ति मिली, आठ नमूने भरे -एएमयू में संचालित फूड क्राफ्ट संस्थान में एफडीए की टीम ने की कार्यवाही

-मीट की आपूर्ति करने वाली फिरदौस नगर की फर्म को जारी किया नोटिस

फोटो-

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। एएमयू के सुलेमान हॉल में बिना लाइसेंस के मीट की आपूर्ति के बाद एएमयू परिसर में संचालित यूपी फूड क्राफ्ट संस्थान में भी इस तरह का मामला सामने आया है। शनिवार को एफडीए की टीम ने संस्थान में पहुंचकर जांच की तो बात सामने आई। टीम ने बिना लाइसेंस के मीट की आपूर्ति करने वाली फिरदौस नगर की फर्म को नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही संस्थान में तैयार हो रहे आठ खाद्य पदार्थों के नमूने भरे।

एएमयू परिसर में पर्यटन विभाग का यूपी क्राफ्ट संस्थान संचालित है। बीते दिनों संस्थान को लेकर आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत हुई। इस पर डीएम संजीव रंजन ने जांच के निर्देश दिए। शनिवार को सहायक आयुक्त खाद्य दीनानाथ यादव के नेतृत्व में एफडीए की टीम संस्थान में पहुंची। यहां स्ट्राबेरी केक विद एग, केक बेस विदाउट एग, चुकन्दर का हलवा, इटेलियन पाश्ता, रिफाइन्ड सोयाबीन तेल, मैदा, चीनी, मक्के का आटा सहित आठ नमूने भरे। इसके बाद टीम ने उपस्थित आपूर्तिकर्ता से उसके खाद्य लाइसेंस की जांच की तो एडेन इंटरप्राइजेज के नाम से फूड लाइसेंस मिला। जिसमें पाया गया कि आपूर्तिकर्ता द्वारा संस्थान को मुर्गा मीट की भी आपूर्ति की जाती है जबकि उसके लाइसेंस में इस कैटेगरी का अंकन नहीं है एवं वह रिटेलर श्रेणी का लाइसेंस पर आपूर्ति का कार्य कर रहा है। एफडीए के अनुसार आपूर्तिकर्ता आस मोहम्मद, फिरदौस नगर ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। जो कि इस अधिनियम में दण्डनीय है। ऐसे में आपूर्तिकर्ता के विरुद्ध अदालत में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत वाद दायर कराया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें