Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDr B R Ambedkar Jayanti Procession Committee Elects Officers Unopposed

आंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष बने योगेंद्र

Aligarh News - फोटो, - समिति के तीन पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी अलीगढ़। डॉ.

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sun, 9 March 2025 06:37 PM
share Share
Follow Us on
आंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष बने योगेंद्र

फोटो, - समिति के तीन पदों पर निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

अलीगढ़। डॉ. बीआर आंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के तीन पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुन लिए गए। रविवार को इसकी घोषणा की गई।

रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नौ मार्च को तीन पदों पर चुनाव प्रस्तावित था। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद पर एक-एक आवेदन ही मिले। इस आधार पर योगेंद्र प्रसाद निमेष को अध्यक्ष, रामजीलाल सुमन को महामंत्री व विनोद कुमार को कोषाध्यक्ष चुन लिया गया। अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि इस बार बाबा साहब की शोभायात्रा उनके विचारों पर आधारित झांकियों के रूप में प्रदर्शित की जाएगी। महापुरुषों की झांकियां शामिल होंगी। समाज सेवा कर रहे कार्यकर्ता सम्मानित किए जाएंगे। शोभायात्रा में स्कूली विद्यार्थी डॉ. आंबेडकर की वेषभूषा में नजर आएंगे। घंटाघर स्थित आंबेडकर पार्क से आरंभ होकर शोभायात्रा रसलगंज, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, आगरा रोड से दुबे पड़ाव पहुंचेगी। यहां समापन होगा। प्रेसवार्ता में अध्यक्ष जितेंद्र कुमार राही, सचिव ललित गौतम, राधेश्याम, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।