Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDr Avneesh Rahi Honored with Sahitya Shiromani Shabd Samman

गीतकार डॉ.अवनीश राही को मिला साहित्य शिरोमणि शब्द सम्मान

Aligarh News - गीतकार डॉ.अवनीश राही को मिला साहित्य शिरोमणि शब्द सम्मान फोटो- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता।

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sun, 19 Jan 2025 08:12 PM
share Share
Follow Us on
गीतकार डॉ.अवनीश राही को मिला साहित्य शिरोमणि शब्द सम्मान

गीतकार डॉ.अवनीश राही को मिला साहित्य शिरोमणि शब्द सम्मान फोटो-

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। फेव फेयर्स इन्टरनेशनल ऑर्गनाइजेशन एण्ड थ्री फिंगर्स एंटरटेंमेंट लिमिटेड मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। जिसमें अलीगढ़ की प्रतिभा गीतकार डा. अवनीश राही को साहित्य शिरोमणि शब्द सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री ने गीतकार डॉ.अवनीश को साहित्य शिरोमणि शब्द सम्मान-2025 की उपाधि से विभूषित किया। भाग्यश्री ने कहा कि डॉ.अवनीश सस्ती लोकप्रियता के लिए अपने गीतों में और गीतकारों की तरह फूहड़ता नहीं परोस रहे बल्कि मानवीय मूल्यों को ऊपर रख, जन मानस की पीड़ा को लिख रहे और गा रहे हैं। यही एक सच्चे गीतकार और साहित्यकार का धर्म भी है। हमें मेलोडी किंग कुमार सानू और अनुराधा पौड़वाल के स्वरों से सजा गीतकार का बहुचर्चित म्यूजिक एलबम महाकारुणिक दा लॉर्ड बुद्धा बेहद पसंद है। इसे सुनकर मन को एक अलग ही सुकूनों-शांति की अनुभूति होती है। डॉ.अवनीश ने कहा कि यह सम्मान समस्त साहित्य प्रेमियों को समर्पित करता हूं। अभी तक ये जितने भी सम्मान या पुरस्कार मिले हैं उनसे मैं बहुत ही अभिभूत हूँ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें