Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDr Anshu Saxena Enchants Audience with Kathak Dance at Taj Mahotsav

ताज महोत्सव में डॉ. अंशु की भावपूर्ण कथक प्रस्तुति

Aligarh News - फोटो, - कथक नृत्य कर कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी अलीगढ़। पर्यटन मंत्रालय

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sun, 23 Feb 2025 06:11 PM
share Share
Follow Us on
ताज महोत्सव में डॉ. अंशु की भावपूर्ण कथक प्रस्तुति

फोटो, - कथक नृत्य कर कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी

अलीगढ़। पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ताज महोत्सव, आगरा में डॉ. अंशु सक्सेना ने अपनी अद्भुत कथक प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने श्रीकृष्ण वंदना से नृत्य की शुरुआत की और कृष्ण रासलीला, माखन चोरी व द्रौपदी चीरहरण को अपने भावपूर्ण नृत्य से जीवंत कर दिया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पला साहिबाबाद की प्रभारी डॉ. अंशु ने शनिवार को ताज महोत्सव में प्रतिभाग किया। तीन ताल में तराना तथा श्रृंगार रस से ओतप्रोत ठुमरी पर भी प्रस्तुति देकर दर्शकों को मोह लिया। वह कुशल चिकित्सक के साथ कथक नृत्य और शास्त्रीय संगीत में भी पारंगत हैं। उन्होंने बताया कि देशभर के विभिन्न मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर कई सम्मान प्राप्त किए। अपनी कला को समाज तक पहुंचाने के लिए वह छोटे बच्चों को निश्शुल्क शास्त्रीय और लोक नृत्य सिखाने के साथ-साथ मंच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन भी करती हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें