Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDM Sanjeev Ranjan Inspects UP-Haryana Border and Flood Preparedness in Khair Tehsil

यमुना में आने वाली संभावित बाढ़ की रोकथाम को डीएम ने दिए निर्देश

Aligarh News - डीएम संजीव रंजन ने खैर तहसील में यूपी और हरियाणा बार्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना नदी में संभावित बाढ़ के प्रभाव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम महिमा राजपूत ने सीमावर्ती क्षेत्र के...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sat, 25 Jan 2025 08:47 PM
share Share
Follow Us on
यमुना में आने वाली संभावित बाढ़ की रोकथाम को डीएम ने दिए निर्देश

फोटो.. -डीएम संजीव रंजन ने खैर तहसील में यूपी व हरियाणा बार्डर का किया निरीक्षण

-सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति में संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की ली जानकारी

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता

डीएम संजीव रंजन ने शुक्रवार को खैर तहसील में यूपी व हरियाणा बार्डर पहुंचे और वहां पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गौतमबुद्धनगर सीमा का भी भ्रमण किया। डीएम ने खैर की एसडीएम महिमा राजपूत से अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय सीमा के साथ ही टप्पल क्षेत्र में यमुना नदी में आने वाली संभावित बाढ़ की रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

एसडीएम ने सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खैर तहसील की सीमा हरियाणा राज्य के साथ ही जनपद गौतमबुद्धनगर से भी मिलती है। हरियणा सीमा से सटे हुए स्यारौल समेत अन्य ग्रामों में सीमा संबंधी विवाद है। जिलाधिकारी ने किसानों एवं सक्षम अधिकारियों से आपसी समन्वय एवं वार्ता से सुलझाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि यमुना नदी खैर तहसील के महाराजगढ़, ऊटासानी, पखोदना एवं शेरपुर ग्राम से होकर गुजरती है। महाराजगढ़ एवं शेरपुर ग्राम यमुना नदी एवं बांध के मध्य बसे हुए हैं। विगत वर्ष यह दोनों ग्राम बाढ़ प्रभावित रहे हैं। जिलाधिकारी ने एसडीएम को निर्देशित किया कि संभावित बाढ़ प्रभावित ग्रामों में राहत एवं बचाव के दृष्टिगत सभी प्रकार की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखें।

खैर तहसील का भी किया निरीक्षण

-डीएम ने तहसील खैर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्पूर्ण परिसर का निरीक्षण कर तहसील में आने वाले आगंतुकों के लिए मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि सम्पूर्ण परिसर में समुचित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। पत्रावलियों एवं अभिलेखों का अंकन करने के साथ व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें