Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsDemand for Amani Singh Statue at Aligarh Ceremony Celebrating Freedom Fighters

नुमाइश) स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे पंचायत घर

Aligarh News - फोटो, - कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित समारोह में हुई घोषणा - जिला मुख्यालय में

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Mon, 24 Feb 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
नुमाइश) स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होंगे पंचायत घर

फोटो, - कृष्णांजलि नाट्यशाला में आयोजित समारोह में हुई घोषणा

- जिला मुख्यालय में अमानी सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग

अलीगढ़। कृष्णांजलि नाट्यशाला में सोमवार को स्वर्ण जयंती एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। इसमें बाबा अमानी सिंह की प्रतिमा जिला मुख्यालय में लगाने की मांग उठी। वहीं, जिला विकास अधिकारी आलोक आर्य ने नवनिर्मित आठ पंचायत घरों के नाम स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखे जाने की घोषणा की।

बाबा हरि गिरि के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए आलोक आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष के कारण ही हम आज आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग की मंडलीय अधिकारी संजीदा बेगम ने सेनानी परिवारों से योजनाओं का लाभ उठाकर बेरोजगारी दूर करने की अपील की। ब्लॉक प्रमुख अकराबाद राहुल सिंह ने अपने क्षेत्र के सभी पंचायत घरों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी द्वार बनवाने की घोषणा की। ब्लॉक प्रमुख गौंडा चौ. नरेंद्र सिंह ने जिला मुख्यालय पर बाबा अमानी सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग उठाई। बाबा हरि गिरि की पुत्रवधू सरोज गोस्वामी ने सेनानियों के नामों को उजागर करने की मांग की। मुख्य वक्ता एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हितेश गुप्ता शिवहरी ने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व मेयर सावित्री वार्ष्णेय, सुरेश चंद्र शर्मा, बसंत बंसल, मुनेंद्र गिरी, अमर गिरी, कामेश गौतम, देवेंद्र प्रताप गौतम, योगेंद्र सिंह चौहान, पंकज धीरज, बबली, प्रदीप चौहान सहित सैकड़ों लोगों को सम्मानित किया गया। सुरेंद्र शर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें