जलभराव की समस्या पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक
Aligarh News - फोटो.. अलीगढ़। किशनपुर क्षेत्र में मरघट से लेकर त्रिवेणी कॉलोनी होते हुए शिवाजीपुरम तक

फोटो.. अलीगढ़।
किशनपुर क्षेत्र में मरघट से लेकर त्रिवेणी कॉलोनी होते हुए शिवाजीपुरम तक जलराव को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने क्षेत्रीय नागरिकों के साथ मौके की स्थिति देखी। क्षेत्रीय पार्षद विजेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि किशनपुर क्षेत्र में जभराव के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। विवेक बंसल ने नगर आयुक्त से फोन पर वार्ता की। नगर आयुक्त ने भरोसा दिया है कि समस्या का समाधान करा दिया जाएगा। पार्षद विजेंद्र सिंह बघेल, विष्णु कुमार, तेजपाल सिंह, राम प्रकाश मौजूद रहे।
घरों से ऊपर से जा रही लाइन हटाने को चीफ इंजीनियर से मिले कांग्रेस के पूर्व विधायक
अलीगढ़।
रावणटीला क्षेत्र के संजय गांधी कॉलोनी में 33 हज़ार केवी की विद्युत लाइन घरों के ऊपर से जा रही है। इसको लेकर खतरा बरकरार है। समस्या के निराकरण को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक विवेक बंसल ने चीफ इंजीनियर से मुलाकात की। मुख्य अभियंता पंकज गोयल को ज्ञापन दिया। नरेंद्र मिश्रा, नत्थू सिंह यादव, बनवारी लाल शर्मा, मुकेश शर्मा, पंकज यादव, सतीशचंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।