भाजपा ने किया आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान
Aligarh News - भाजपा ने किया आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान फोटो- अलीगढ़। भाजपा के कयामपुर स्थित कार्यालय में

भाजपा ने किया आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान फोटो-
अलीगढ़। भाजपा के कयामपुर स्थित कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आत्मनिर्भर एवं समाज को दिशा देने वाली महिलाओं के सम्मान में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला ने की। इस दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरिता माहेश्वरी, महिला मोर्चा की महानगर की अध्यक्ष दया शर्मा, रामसखी कठेरिया, विजय सिंह, अवध सिंह बघेल, सुरेश शर्मा , गौरव शर्मा , पूजा दिवाकर, आदि महिलाओं ने सहभागिता की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।