Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsBJP Announces District and City Mandal Presidents Amid Internal Disputes

भाजपा ने घोषित किए जिला व महानगर के 19 मंडल अध्यक्ष

Aligarh News - भाजपा ने जिला और महानगर के 19 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, लेकिन 16 मंडल अध्यक्षों के नाम पर अभी भी फैसला नहीं हो पाया है। बरौली विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों को होल्ड पर रखा गया है। पार्टी में...

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Thu, 6 March 2025 10:27 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने घोषित किए जिला व महानगर के 19 मंडल अध्यक्ष

भाजपा ने घोषित किए जिला व महानगर के 19 मंडल अध्यक्ष -16 मंडल अध्यक्षों पर अभी फैसला नहीं, बरौली विस पूरी होल्ड पर रखी गई

-अतरौली, छर्रा, इगलास, शहर व कोल विस क्षेत्रों में भी सभी की घोषणा नहीं

अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा में अंदरूनी स्तर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसकी झलक गुरूवार को प्रदेश नेतृत्व द्वारा की गई मंडल अध्यक्षों की सूची से स्पष्ट हो गया। लंबे इंतजार के बाद जिला व महानगर के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की भी गई जो कि आधी-अधूरी है। सातों विधानसभाओं में शामिल 19 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। 16 मंडलों पर अभी कोई फैसला नहीं हो सका है। जिसमें कि बरैाली विधानसभा के सभी मंडलों को होल्ड पर रखा गया है।

अलीगढ़ की सात विधानसभा क्षेत्रों को भाजपा के मडंलों के दृष्टिगत बांटा गया है। जिसमें जिला कमेटी के अर्न्तगत आने वाली खैर, अतरौली, छर्रा, इगलास, बरौली ‌विधानसभा में कुल 27 मंडल हैं। इसी तरह महानगर कमेटी के अर्न्तगत आने वाली शहर व कोल विधानसभा में कुल आठ मंडल हैं। इन मंडल अध्यक्षों की घोषणा का लंबे समय से पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को इंतजार था। दरअसल इसके बाद जिला व महानगर अध्यक्ष की घोषणा भी होनी है लेकिन अभी संगठन सभी मंडल अध्यक्षों के नाम ही घोषित नहीं कर पाया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार विधानसभा क्षेत्रों में मंडल अध्यक्षों के नामों पर पार्टी के दिग्गजों में ही सहमति नहीं बन पाई है। लखनऊ स्तर से घोषणा किए जाने से पूर्व भी यह सहमति नहीं बन सकी। अब देखना होगा कि शेष मंडल अध्यक्षों की घोषणा कब तक हो पाती है।

0-शहर-कोल में भी मंडल अध्यक्षों पर रार जारी

शहर व कोल विधानसभा क्षेत्र के चार मंडल अध्यक्षों के नाम पर रार जारी है। जो कि सुलझ नहीं पाए हैं। तमाम दिग्गज अपने-अपने नामों पर अड़े हुए हैं। कोल में क्वारसी, मड़राक, विष्णपुरी मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा होनी रह गई है। इसी तरह से शहर विधानसभा क्षेत्र में गांधीनगर मंडल पर घोषणा होना बाकी है।

0-खैर विस में सभी की घोषणा, अतरौली, छर्रा, इगलास, बरौली में इंतजार

जिले में सिर्फ खैर विधानसभा में ही सभी छह मंडल अध्यक्षों की घोषणा हो सकी है। अभी बरौली विस के सभी मंडल अध्यक्षों के नाम तय नहीं हो पाए हैं। वहीं अतरौली में पनहेरा, बिजौली, छर्रा विस में विजयगढ़, छर्रा, इगलास में इगलास, लोधा, गोंडा के मंडल अध्यक्षों के नाम तय नहीं हुए हैं।

0-यह बने मंडल अध्यक्ष व जिला प्रतिनिधि

विधानसभा-खैर

टप्पल-मनवीर सिंह-प्रेम गहलौत

जट्टारी-सत्यपाल सिंह-ओमप्रकाश चक्र

चंडौस-राजेश सिंह चौहान-जितेन्द्र रंजन गौड़

गौमत-बहादुर सिंह बघेल-संतोष तोमर

खैर दे.-अरूण कुमार शर्मा-धर्मेन्द्र सूर्यवंशी

खैर श.-प्रमोद गर्ग-मोहित शर्मा

विधानसभा-अतरौली

अतरौली दे.-रामेश्वर सिंह-जयेश शर्मा

अतरौली न.-अभयदीप वार्ष्णेय-डा.प्रवीण भारद्वाज

दादों-बनी सिंह-केशव पाठक

जिरौली धूमसिंह-होमेन्द्र कुमार राजपूत-देवेन्द्र पाठक

विधानसभा-छर्रा

अकराबाद-विनीता सेंगर-अवधेश शर्मा

गंगीरी-तिलक सिंह-प्यारेलाल बघेल

धनीपुर-रजनीश सिंह चौहान-बंटी सिंह

विधानसभा-इगलास

बेसवां-सुरेश चंद्र शर्मा-रनवीर सिंह फौजी

हस्तपुर-उपमा सिंह-दीपक शर्मा

विधानसभा-कोल

सिविल लाइन-पंकज वर्मा-भूपेन्द्र वार्ष्णेय

विधानसभा-शहर

जयगंज-ऋषि वर्मा-देवेन्द्र सैनी

महावीरगंज-गौरी आर्य-संजय शर्मा

रघुवीरपुरी-बीडी शर्मा-विवेक अग्रवाल

(नोट: जिला चुनाव अधिकारी राजीव गुम्बर द्वारा जारी सूची के अनुसार)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।