डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान, 43 का किया चालान
Aligarh News - अलीगढ़ के सारसौल क्षेत्र में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने हेलमेट के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अवैध वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 43 वाहनों का चालान किया गया और सड़क...

- अलीगढ़ सारसौल क्षेत्र में चलाया गया परिवहन विभाग द्वारा अभियान - हेलमेट के प्रति लोगों को किया गया जागरूक, अवैध वाहनों का चालान
फोटो 00
अलीगढ़ । कार्यालय संवाददाता
डग्गेमार वाहनों के खिलाफ मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियम के प्रति जागरूक किया गया। साथ 43 वाहनों की चालान भी किया गया।
आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने बीते दिनों अलीगढ़ की सड़कों पर दौड़ रहे डग्गेमार वाहनों के संबंध में समाचार प्रकाशित किया था। जिसके बाद कमिश्नर संगीता सिंह ने इस संबंध में कार्यवाही करने के लिए आदेश दिए थे। पूर्व में पुलिस, प्रशासन व आरटीओ द्वारा संयुक्त से अभियान चलाकर परिवहन के रंग में रंगी निजी अवैध रूप से संचालित बसों व अन्य वाहनों को सीज किया था। अब पूरे अप्रैल माह में अवैध रूप से संचालित वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत मंगलवार को संभागीय परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया। यातायात निरीक्षक अलीगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा सारसौल चौराहे पर अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा एवं अन्य वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 20 ई-रिक्शा, 3 टैªक्टर-ट्रालियों का अनधिकृत संचालन में चालान किया गया। साथ 20 दोपहिया वाहनों का बिना हेलमेट के चालान किया गया। इस चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों एवं यातायात नियमों का पालन किए जाने हेतु जागरूक किया गया। यह अभियान पूरे माह नियमित रूप से संचालित रहेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।