Hindi NewsUttar-pradesh NewsAligarh NewsAligarh Municipal Corporation Transforms Khair Road Conditions with Cleanup Campaign

बोले अलीगढ़ असर

Aligarh News - बोले अलीगढ़ असर नगर निगम की टीम ने खैर रोड की दशा बदली

Newswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़Sun, 9 Feb 2025 08:19 PM
share Share
Follow Us on
बोले अलीगढ़ असर

बोले अलीगढ़ असर नगर निगम की टीम ने खैर रोड की दशा बदली

अलीगढ़, संवाददाता। नगर निगम की टीम ने खैर रोड पर सफाई अभियान चलाया। महापौर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त विनोद कुमार के निर्देश पर प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामानंद त्यागी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम वार्ड में पहुंची। गली-मोहल्लों से कीचड़, गंदगी साफ कराई। वहीं सड़क निर्माण की समस्या को जल्द निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।

हिंदुस्तान समाचार पत्र द्वारा शनिवार 8 फरवरी को बोले अलीगढ़ अभियान के तहत खैर रोड बाजार में समस्याएं अपार शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। यहां लोगों की स्थानीय समस्याओं को उजागर किया गया था। इसको लेकर नगर निगम के अफसरों ने यहां की व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया। करीब 10 से अधिक कर्मचारियों ने खैर रोड पर साफ-सफाई की। सफाई व्यवस्था को देख दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने हिन्दुस्तान अखबार का आभार व्यक्त किया।

थैंक्स हिन्दुस्तान-

हिन्दुस्तान समाचार पत्र का अभियान बोले अलीगढ़ काफी प्रभावशाली रहा। खैर रोड इलाके में नगर निगम की टीम ने सफाई अभियान चलाया। गली-मोहल्लों से गंदगी साफ की। इसका श्रेय हिंदुस्तान समाचार पत्र को जाता है।

आर के मित्तल

.................................

हिन्दुस्तान समाचार पत्र का बोले अलीगढ़ अभियान से नगर निगम अधिकारियों की नींद खुल रही है। खैर रोड पर नगर निगम की टीम ने सफाई अभियान चलाया। सफाई व्यवस्था को देख लोग काफी खुश हैं।

कुलदीप सिंह

................................

हम सभी लोग हिंदुस्तान समाचार पत्र का धन्यवाद अदा करते हैं। नगर निगम के अफसरों की नींद टूट गई है। बड़ी संख्या में अधिकारी मोहल्ले में आए। सभी बदहाल मार्गों की दशा बदलने का काम किया गया।

खगेश कुमार

..........................

खैर रोड इलाके में काफी दिन बाद नगर निगम अधिकारी दौरा करने आए। कर्मचारियों ने गली-मोहल्लों की साफ-सफाई की। लोगों की समस्या उजागर करने के लिए हिन्दुस्तान समाचार पत्र का धन्यवाद।

करन कुमार

...............................

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें