बोले अलीगढ़ जोड़....
Aligarh News - डॉक्टरों की तुलना झोलाछाप से क्यों अलीगढ़। जिले में प्राइवेट डॉक्टरों और झोलाछाप

डॉक्टरों की तुलना झोलाछाप से क्यों अलीगढ़। जिले में प्राइवेट डॉक्टरों और झोलाछाप (बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री के चिकित्सा करने वाले) के बीच अक्सर तुलना की जाती है। लेकिन यह तुलना गलत और अनुचित है। ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में लोगों को योग्य डॉक्टर और झोलाछाप में फर्क समझने में कठिनाई होती है। झोलाछाप अपनी दुकानें खोलकर डॉक्टर होने का दावा करते हैं। जिससे आम जनता असली डॉक्टरों को भी उसी श्रेणी में रखने लगती है। जिले में योग्य डॉक्टरों की संख्या के मुकाबले बिना लाइसेंस के चिकित्सा करने वालों की संख्या अधिक है। इससे समाज में यह धारणा बन जाती है कि सभी निजी डॉक्टरों की विश्वसनीयता संदिग्ध है, जबकि ऐसा नहीं है।
अस्पतालों और क्लीनिक के बाहर गंदगी
अलीगढ़। चिकित्सकों ने बताया कि इतना टैक्स देने के बाद भी अस्पतालों और क्लीनिक के बाहर गंदगी का अंबार लगा रहता है। नगर निगम चिकित्सकों से तमाम तरह से टैक्स वसूल रहा है। इसके बाद भी गंदगी और कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। ऐसे में चिकित्सक और मरीज दोनों परेशान रहते हैं। डॉक्टरों का कहना है कि स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरा शहर खोद कर डाल दिया गया है। जो काफी गलत है। शहर में जाम की स्थित काफी खराब है। मरीजों की एंबुलेंस निकलने तक को रास्ता नहीं मिलता है। कई बार शहर में हादसे भी हो गए हैं। सही समय पर इलाज न मिलने पर मरीजों की मौत हो जाती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।