भाजपा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को 95 ने ठोंकी दावेदारी
Aligarh News - अलीगढ़ में भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए 95 पदाधिकारियों ने नामांकन किया। मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने अध्यक्ष बनने के लिए आवेदन दिया। चुनाव अधिकारियों ने सभी...

भाजपा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को 95 ने ठोंकी दावेदारी -मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष तक अध्यक्ष बनने के लिए आगे आए
-दो चुनाव अधिकारियों ने लिए आवेदन, अब तीन नामों का तैयार होगा पैनल
फोटो-
फैक्ट फाइल
47 महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन
48 जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन
अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता।
भाजपा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष पद के लिए 95 पदाधिकारियों ने रविवार को चुनाव अधिकारियों के सामने दावेदारी ठोंकी। इसमें मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष तक ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। प्रदेश स्तर से भेजे गए दो चुनाव अधिकारियों ने सभी के नामांकन पत्र लिए। अब जिला व महानगर स्तर पर तीन नामों का पैनल तैयार होगा। जिसके बाद प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषणा की जाएगी।
भाजपा महानगर व जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया को बीते काफी दिनों से होल्ड पर रखा गया था। इसकी एक वजह मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं होना भी एक कारण था। पिछले दिनों ही मंडलों अध्यक्षों की घोषणा की गई। हालांकि अभी भी सभी मंडल अध्यक्ष अभी घोषित नहीं किए गए हैं। रविवार को जिले के चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यपान सैनी व महानगर चुनाव अधिकारी व विधायक सहारनपुर राजीव गुम्बर असदपुर कयाम स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र लिए। दोनों ही पदों के लिए पूर्व में चर्चित नामों के अलावा कई ऐसे भी नाम सामने आए, जो चर्चा में ही नहीं थे।
0- प्रदेश परिषद सदस्य के लिए भी हुए नामांकन
प्रदेश परिषद सदस्य के लिए भी रविवार को नामांकन हुए। जिले भर से कुल सात नामांकन किए गए। इसमें प्रत्येक विधानसभा से एक नामांकन किया गया।
0-रायशुमारी से जनप्रतिनिधियों ने बनाई दूरी
नामांकन के बाद दोनों चुनाव अधिकारियों ने जिला व महानगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय पदाधिकारियों से नामों पर रायशुमारी की। जिसमें मेयर प्रशांत सिंघल शामिल हुए। अन्य कई जनप्रतिनिधि इसमें शामिल नहीं हुए। जिसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
0-महानगर में चार मंडल अध्यक्ष पर 47 नामांकन
जिले व महानगर में अब तक सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई है। जबकि दोनों पदों के लिए आवदेक के रूप में मंडल अध्यक्ष का होना जरूरी है। ऐसे में महानगर अध्यक्ष के लिए चार मंडल अध्यक्ष 47 दावेदारों के आवेदन बने। वहीं जिले में 15 मंडल अध्यक्ष 48 दावेदारों के आवेदक बने।
0-जिले में नामांकन करने वाले
चौ. कृष्णपाल सिंह, शिवनारायण शर्मा, गौरव शर्मा, हरेन्द्र सिंह , शल्यराज सिंह, अवध सिंह बघेल, मुकेश सिंह,गोपाल माहेश्वरी,देवराज सिंह, धर्मेन्द्र चौधरी, सत्या सिंह, अनेक पाल सिंह, राजेश राना, गोपाल सिंह, उमेश राघव
आदि।
0-महानगर में नामांकन करने वाले
इंजी. राजीव शर्मा, सुबोध स्वीटी, मानव महाजन, अनीता जैन, सुनील पाण्डेय, राजीव अग्रवाल, वैभव गौतम, जितेन्द्र जीतू, संजय गोयल, मुकेश मांची, विवेक सारस्वत,जगदीश महाजन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।