Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़आगराYouth Attacked by Hyena in Achnera Area Locals Demand Action

लकड़बग्घे ने दौड़ लगा रहे युवक पर किया हमला, घायल

गुरुवार सुबह अछनेरा क्षेत्र के फरह मार्ग पर एक लकड़बग्घे ने युवक मोहित पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लकड़बग्घा अज्ञात वाहन की चपेट में आकर भी घायल हो गया। ग्रामीणों में भय का...

Newswrap हिन्दुस्तान, आगराThu, 19 Sep 2024 05:42 PM
share Share

तहसील क्षेत्र के थाना अछनेरा क्षेत्र के फरह मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे एक लकड़बग्घे ने युवक पर हमला बोल दिया। जिससे युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। साथ ही लकड़बग्गा अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अछनेरा के गांव अगनपुरा निवासी मोहित पुत्र गवर्नर प्रधान सुबह अपने दोस्तों के साथ दौड़ लगाने के लिए आया था। अचानक झाड़ियों में छिपे लकड़बग्गा ने उस पर हमला बोला दिया। पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लकड़बग्गा गंभीर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वन विभाग को सूचना दी। बाद में पहुंची वन विभाग की टीम घायल लकड़बग्घे को ले गई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लकड़बग्घे के डर से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने लकड़बग्घों को पकड़वाने की मांग के लिए सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस समझाबुझा कर उन्हें हटाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें