सोरों क्षेत्र में खेत में मिला वृद्ध महिला का शव
Agra News - सोरों कोतवाली क्षेत्र में बहादुर नगर के पास एक खेत में महिला का शव मिला है। महिला चार दिन पहले लापता हुई थी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और मृतका की पहचान मोरश्री पत्नी महेंद्र सिंह के रूप में...

सोरों कोतवाली क्षेत्र में बहादुर नगर के समीप एक खेत में महिला का शव पड़ा मिला है। महिला चार दिन पूर्व घर से लापता थी। जानकारी पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। शिनाख्त के बाद मृतका के परिवारीजनों को घटना से अवगत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को सुबह पुलिस को महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद सोरों इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया और खुद भी घटनास्थल पर पहुंच गए। सिवाला के खेत में महिला का शव पड़ा हुआ था। अतिरिक्त निरीक्षक प्रकाश चंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी राम प्रकाश, फील्ड यूनिट टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राजेश भारती, सीओ संदीप वर्मा ने भी मौका मुआयना किया। मृतका के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त मोरश्री पत्नी महेंद्र सिंह निवासी उधमपुर जहांगीरपुर थाना सहावर के रूप में हुई। फोन पर हुई वार्ता पर इंस्पेक्टर सहावर प्रवेश राणा ने बताया कि बेटे से विवाद के बाद चार दिन पूर्व मृतका घर से चली गई थी। उसके पति की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस ने परिजनों को अवगत करा दिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।