अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Agra News - ढोलना थाना क्षेत्र में चकेरी-गढी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भूपेंद्र को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज...

ढोलना थाना क्षेत्र के चकेरी-गढी मार्ग पर अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल को जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम शुरू हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार की दोपहर करीब एक बजे चकेरी-गढी मार्ग पर चकेरी दरबाजा के समीप बाइक सवार के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली। सूचना के बाद ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार के घायल होने की बात कही। घायल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त ढोलना के गांव विरसुआ निवासी 27 वर्षीय भूपेंद्र पुत्र ब्रह्मानंद के रूप में हुई। परिजन भी विलाप करते हुए अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि भूपेंद्र की ससुराल नगला रज्जी में थी। वह बाइक से अपनी ससुराल जा रहा था, तभी उसके साथ दुर्घटना हो गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।